राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह -2021 में सम्मान हेतु चयन सूची

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह -2021”

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रभाष्कर राय (प्राचार्य एल. आर. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जसराना) जी के कथनानुसार सम्मान समारोह का यह भव्य आयोजन 29 – 30 जनवरी 2022 (शनिवार-रविवार) को एस.आर.के. स्नातकोत्तर महाविद्यालय,कोटला चुंगी चौराहा, फिरोजाबाद के हॉल में संपन्न होगा जिसमें सम्मान हेतु निम्नलिखित विभूतियों को चुना गया है –

1- श्री गंगाशरण मित्तल स्मृति “साहित्य सुधा अलंकरण – 2021″ – श्री मधुकर अष्ठाना (वरिष्ठ नवगीतकार , लखनऊ) सम्मान प्रदाता – श्री आनंद मित्तल (गोविंद प्लाजा)

2- श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृति “साहित्येन्दु अलंकरण – 2021″ – श्री सर्वज्ञ भूषण ( संस्कृत भाषा को जनसामान्य तक सरल रूप में पहुँचने तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने वाले युवा विद्वान, संस्कृत गंगा दारागंज, प्रयागराज) सम्मान प्रदाता – श्री राजू मित्तल (बी.एल.ए. एंड कंपनी)

3- श्रीमती सुखरानी भटनागर स्मृति “कलानिधि अलंकरण – 2021″ – कु. अभिजिता गुप्ता ( राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त तथा संत कवि शियारामशरण गुप्त जी की प्रपौत्री, इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स,एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज मात्र आठ वर्ष की आयु में अंग्रेजी भाषा के काव्य की तीन पुस्तकें लिखने वाली विश्व की सबसे कम आयु की लेखिका,गाजियाबाद) सम्मान प्रदाता – डॉ. मयंक भटनागर (निदेशक -ऐडीफाई)

4- श्री मथुरा प्रसाद मानव स्मृति “सृजन श्री अलंकरण – 2021″ – श्री सतीश ‘मधुप’ (सृजन; परंपरा गीत की….सीजन -3 के विजेता, घिरोर, मैनपुरी) सम्मान प्रदाता – श्री हर्षवर्धन सुधांशु (प्रवक्ता,माध्यमिक)

4 (अ) श्री डी. राम स्मृति सृजन परंपरा गीत की…..सीजन -3 “द्वितीय पुरस्कार” – श्रीमती गीता गुप्ता ‘मन’ (लखनऊ) सम्मान प्रदाता – श्री घनश्याम सिंह “श्याम” (सेवा निवृत्त आर. टी. ओ.)

4 (ब) श्रीमती भाषमती देवी स्मृति सृजन परंपरा गीत की…..सीजन -3 “तृतीय पुरस्कार -1” – श्रीमती वंदना ‘ओजल’ (लखनऊ) सम्मान प्रदाता – श्री घनश्याम सिंह “श्याम” (सेवा निवृत्त आर. टी. ओ.)

4 (ब) श्रीमती भाषमती देवी स्मृति सृजन परंपरा गीत की…..सीजन -3 “तृतीय पुरस्कार -2” श्री प्रेमनाथ मिश्र (गोरखपुर) सम्मान प्रदाता – श्री घनश्याम सिंह “श्याम” (सेवा निवृत्त आर. टी. ओ.)

5- स्वतंत्रता सेनानी दादा भूदान श्री श्याम बिहारी चौबे स्मृति “पत्रकारिता गौरव अलंकरण – 2021″ श्री जयदीप कार्णिक ( अमर उजाला काव्य कैफे एवं “हिंदी हैं हम” जैसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के प्रणेता, नोएडा) सम्मान प्रदाता – डॉ. अजिर बिहारी चौबे (विभागाध्यक्ष-मनोविज्ञान विभाग)

6- स्वतंत्रता सेनानी पं. गयाप्रसाद शर्मा स्मृति “लोक निधि अलंकरण -2021″ – डॉ. अंजीव ‘अंजुम’ (वर्तमान हिंदी साहित्य में ब्रजभाषा के लोकव्यापी साहित्य के संरक्षण व संवर्धन में संलग्न, राया,मथुरा) सम्मान प्रदाता – साहित्य भूषण डॉ. राम सनेही लाल शर्मा “यायावर”

7- श्री अमन शेखर स्मृति “नारी गौरव अलंकरण – 2021″ – डॉ. अंजली जोसफ ( अहिंदी भाषी प्रदेशों में हिंदी भाषा व साहित्य के प्रचार – प्रसार में संलग्न, केरल) सम्मान प्रदाता – इंसपायर फाउंडेशन , सुहाग नगर

8- (अ) श्री मिट्ठनलाल अग्रवाल स्मृति “साहित्य संवर्धक अलंकरण – 2021(1)” – प्रो. डॉ. वागीश ‘दिनकर’ ( सुप्रसिद्ध ओज कवि, पिलखुवा,हापुड़) सम्मान प्रदाता – डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल (पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष)

8- (ब) श्री मिट्ठनलाल अग्रवाल स्मृति “साहित्य संवर्धक अलंकरण – 2021(1)” – प्रो. डॉ. पवन अग्रवाल ( आचार्य,हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग लखनऊ विश्विद्यालय,लखनऊ, हिंदी साहित्य के साथ हिंदी शिक्षण और हिंदी के प्रचार -प्रसार एवं प्रयोजनमूलक हिंदी के संवर्धन में विशेष योगदान , लखनऊ) सम्मान प्रदाता – डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल (पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष)

9- प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति स्मृति “भाषा-सेतु अलंकरण-2021″ – श्री दिनेश कुमार माली ( उडिया भाषा के साहित्य के हिंदी अनुवाद हेतु , ओड़िशा) सम्मान प्रदाता – डॉ. मैथिली पी. राव (शोध विभागाध्यक्ष, जैन विश्वविद्यालय, कर्नाटक)

10- उत्तर प्रदेश रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृति “शोधश्री अलंकरण – 2021″ – डॉ. रावेन्द्र शुक्ल ( “नरेन्द्र कोहली के उपन्यासों में समाज दर्शन” शोध प्रबंध हेतु, कन्नौज) सम्मान प्रदाता – श्री दीपक जैन (आकर्षण एंटरप्राइजेज)

11- श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा स्मृति “प्रबंधश्री अलंकरण – 2021″ – विद्यावाचस्पति पं. रामसेवक पाठक ‘हरिकिंकर’ ( “श्रीमद्भागवत रसामृत” महाकाव्य हेतु, झांसी) सम्मान प्रदाता – श्री शैलेंद्र शर्मा (पी.एन.बी.)

12- पद्म भूषण दादा बनारसीदास चतुर्वेदी स्मृति “गीतश्री अलंकरण – 2021″ – श्रीमती मधु प्रसाद ( “हरसिंगार तुम झरते रहना” गीत संग्रह हेतु, अहमदाबाद, गुजरात) सम्मान प्रदाता – डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी (सुप्रसिद्ध चिकित्सक)

13- श्री हरचरण शिवचरण मित्तल स्मृति “नाट्यश्री अलंकरण – 2021″ – श्री कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ( “सरयू के तट पर” नाटक हेतु, नरसिंहपुर) सम्मान प्रदाता – श्री मदन मोहन मित्तल (जय माँ ज्वाला देवी बैंगिल्स)

14- डॉ. मक्खन लाल पारासर स्मृति “काव्यश्री अलंकरण – 2021″ – डॉ. अशोक विज (“रूह के रंग” कविता संग्रह हेतु, आगरा) सम्मान प्रदाता – श्री मुकुल पाराशर (व्यवसायी)

15- श्री अरविंद गुप्ता स्मृति “छंदश्री अलंकरण – 2021″ – श्रीमती माधुरी डड़सेना “मुदिता” (“माधुरी मंजरी” दोहा संग्रह हेतु, छत्तीसगढ़) सम्मान प्रदाता – श्री गोपाल रतन गुप्ता (रतन बुक सेंटर)

16- डॉ. अशोक तिवारी स्मृति “सजलश्री अलंकरण – 2021″ – डॉ. राकेश ‘चक्र’ (“मेरी प्रिय गजलें” गजल संग्रह हेतु, मुरादाबाद) सम्मान प्रदाता – श्री पीयूष तिवारी (प्रधानाध्यापक, बेसिक)

17- धावक श्री रवींद्र कुमार सक्सेना स्मृति “गद्यश्री अलंकरण -2021″ – डॉ. सिंजु पी. वी. (“कथाकार मार्कण्डेय” कृति हेतु, केरल) सम्मान प्रदाता – श्री नरेंद्र सक्सेना (पूर्व प्रधानाध्यापक, बेसिक)

18- श्री दिलीप जिंदल स्मृति “गद्यश्री अलंकरण – 2021″ – श्री रामनाथ साहू ( “भूमि” उपन्यास हेतु, छत्तीसगढ़) सम्मान प्रदाता – लकी यश जिंदल (तुलसीराम सर्राफ)

 

 

चयन कर्ता व निर्णायक
डॉ.अजिर बिहारी चौबे (चयन एवं निर्णायक समिति प्रमुख) प्रो. सोम ठाकुर (आगरा), श्री लीलाधर मंडलोई (दिल्ली), डॉ.अशोक चक्रधर (दिल्ली), श्रीमती मैत्रेयी पुष्पा (दिल्ली), डॉ.शिव ओम ‘अंबर’ (फरुखाबाद), श्रीमती ममता कलिया(दिल्ली), डॉ.पूरन चंद्र टंडन(दिल्ली विश्व विद्यालय), श्रीमती डॉ. मैथिली पी.राव(जैन विश्व विद्यालय करनाटक), डॉ. वेद प्रकाश(अलीगढ़ विश्व विद्यालय), डॉ.अनिल गहलौत (मथुरा), डॉ. महेश ‘आलोक’ (शिकोहाबाद), डॉ. राकेश सक्सेना (एटा), डॉ.श्रीप्रकाश यादव (अजीतमल), डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल (गाजियाबाद), डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ (फिरोजाबाद), डॉ. मयंक भटनागर (फिरोजाबाद)

प्रेषक
कृष्ण कुमार “कनक”
प्रबंधक – सचिव
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
मो. 7017646795

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Facebook
Twitter
WhatsApp