राष्ट्र-स्तरीय प्रज्ञा सम्मान

आइये विस्तार से जानें 

एक परिचय

प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्र स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर के साहित्यकारों से ट्रस्ट द्वारा निर्धारित हिन्दी साहित्य की 10 विधाओं में प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं जिनका मूल्यांकन करने के पश्चात निर्णायक समिति द्वारा जो नाम घोषित किए जाते हैं उन्हें ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में निर्धारित धनराशि, सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल, शॉल आदि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इन दस के अतिरिक्त कुछ विशेष सम्मान भी हैं जो ट्रस्ट की चयन समिति द्वारा तय किए जाते हैं इन सभी का सम्मान उसी आयोजन में किया जाता है।
कार्यक्रम सम्बन्धी नियमों को समय-समय पर साहित्यकारों तक पहुँचाया जाता रहता है.

राष्ट्र-स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में दिए जाने वाले सम्मान

1. साहित्य-सुधा सम्मान (हिन्दी भाषी साहित्यकार हेतु)
2. साहित्येन्दु सम्मान (अहिन्दी भाषी हिन्दी साहित्यकार हेतु)
3. कला-निधि सम्मान ( नवोदित महिला कलाकार हेतु)
4. सत्य-शोधक सम्मान ( पत्रकारिता में श्रेष्ठ योगदान देने वाले व्यक्तित्व हेतु)
5. सृजन श्रीअलंकरण  (सृजन – परम्परा गीत की प्रतियोगिता के विजेता हेतु) 
6. साहित्य संवर्धक अलंकरण (साहित्य संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान हेतु)
7. लोक-निधि सम्मान ( लोक साहित्य में उत्कृष्ट योगदान हेतु)
8. नारी-गौरव सम्मान ( हिन्दी साहित्य एवं भाषा को उत्कृष्ट बनाने वाली महिला हेतु)
9. शोध श्री सम्मान (शोध प्रबंध/लघु शोध हेतु)
10. प्रबंध श्री सम्मान (खण्ड-काव्य/महाकाव्य हेतु)
11. नाट्य श्री सम्मान ( नाटक/एकांकी संग्रह हेतु)
12. काव्य श्री सम्मान (अछांदस/छंद मुक्त/अतुकांत/नई कविता संग्रह हेतु)
13. छंद श्री सम्मान (पारंपरिक छंद संग्रह हेतु)
14. सजल श्री सम्मान (गजल/सजल संग्रह हेतु)
15. गीत श्री सम्मान ( गीत / नवगीत संग्रह हेतु )
16. गद्य श्री सम्मान ( आलेख/आलोचना/ समीक्षा/यात्रा वृत/निबंध/डायरी/आत्मकथा/जीवनी/संस्मरण/रेखाचित्र/रिपोर्ताज/साक्षात्कार/भेंटवार्ता संग्रह हेतु)
17. कथा श्री सम्मान (उपन्यास/कहानी संग्रह हेतु)
  

अवश्य जानें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- सम्मान/अलंकरण की संख्या में अवसर के अनुकूल परिवर्तन भी संभव हैं।
2- क्रमांक 1से 8  तक के सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित नहीं की जती बल्कि ट्रस्ट की चयन समिति इन सम्मानों हेतु नामों का चयन करती है।
3- क्रमांक 9 से 17 तक के सम्मानों हेतु रचनाकार को पुस्तक की तीन प्रतियाँ,एक सादा लिफ़ाफ़ा, डाक टिकट सहित पते पर प्रतिवर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च तक भेजने होते हैं।
4- क्रमांक 4 पर वर्णित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसकी नियमावली अलग से प्रेषित है. 

कृष्ण कुमार “कनक”
प्रबंधक/सचिव
प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
“कनक-निकुँज” गाँव व पोस्ट गुँदाऊ,
ठार मुरली नगर,थाना लाइन पार,
फिरोजाबाद (उ.प्र.)- 283203
मो. 7017646795
E-mail- kanakkavya@gmail.com