प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद की वार्षिक पत्रिका “प्रज्ञा प्रसून” का अष्टम अंक दोहा विशेषांक के रूप में प्रकाशित होने जा रहा है।
कौन भेज सकता है?
- फिरोजाबाद जनपद के निवासी
- वर्तमान में फिरोजाबाद जनपद में निवासरत
- जिनका जन्म फिरोजाबाद जनपद में हुआ था, किंतु अब कहीं अन्यत्र रह रहे हैं
- प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के सदस्य
दोहे भेजने की नियमावली
- न्यूनतम 5 तथा अधिकतम 10 दोहे भेजें।
- अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2026 रात्रि 12 बजे तक।
- दोहे इस ई-मेल आईडी पर भेजें: editorpragyaprasun@gmail.com
नोट
- कितने और कौन-से दोहे प्रकाशित करने हैं, तथा आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन और संशोधन का अधिकार संपादक मंडल को है। इस विषय पर कोई तर्क अथवा वाद स्वीकार नहीं होगा।
- दोहे मेल करते समय अंत में अपना पूरा नाम, पता तथा मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।
- प्रज्ञा प्रसून में रचनाओं के प्रकाशन हेतु न कोई शुल्क लिया जाता है, न कोई मानदेय दिया जाता है।
- पत्रिका प्रकाशन के पश्चात सभी प्रकाशित रचनाकारों को लेखकीय प्रति नि:शुल्क भेंट की जाती है।
- दोहा विशेषांक का लोकार्पण अष्टम अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह (21 फरवरी, 2027) में होगा। उसी दिन पत्रिकाओं का वितरण भी होगा।
विशेष
- संपादक मंडल प्रकाशित होने वाली किसी रचना की मौलिकता की पुष्टि नहीं करता। यह जिम्मेदारी रचनाकार की स्वयं की है, इसलिए वे अपनी ही लिखी रचनाएँ भेजें। किसी अन्य की रचना को पूर्ण या आंशिक रूप से चुराना अपराध है, जिसके लिए रचनाकार स्वयं जिम्मेदार होगा, न कि संपादक मंडल।
- प्रत्येक रचना में कवियों तथा लेखकों के निजी विचार होते हैं, अतः किसी रचना के भाव या विचार से संपादक मंडल का सहमत होना अनिवार्य नहीं है।
- दोहा विशेषांक के अतिथि संपादक डॉ. अंजू गोयल जी हैं। अधिक जानकारी के लिए उनसे 9152886691 पर संपर्क करें।
संपर्क
कृष्ण कुमार ‘कनक’
प्रबंध सचिव, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद
मो. 7017346795, 9259648428
अधिक जानकारी के लिए: pragyahinditrust.in