प्रज्ञा सम्मान समारोह 2022 संबंधी सूचना

प्रज्ञा सम्मान समारोह 2022 संबंधी सूचना

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2022” के लिए 31 मई 2022 तक आमंत्रित की गई प्रविष्टियों का परिणाम 30 सितंबर 2022, को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा जिसका सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से KIA news चैनल पर होगा।
ध्यातव्य है कि ट्रस्ट द्वारा हिंदी साहित्य की विविध विधाओं पर दिए जाने वाले अलंकरणों सहित, ट्रस्ट द्वारा संचालित गीत, प्रतियोगिता, अहिंदी भाषी सुविख्यात हिंदी साहित्यकार, 21 वर्ष से कम आयु की सुविख्यात महिला कलाकार, हिंदी भाषा तथा साहित्य में अद्वितीय योगदान देने वाली महिला, युवा कहानीकार आदि को समाहित करते हुए कुल 22 चयनित विभूतियों को सम्मानित किया जाता है।

साथ ही सभी को यह भी सूचित हो कि “पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह -2022” का आयोजन 5 फरवरी 2023 के आस-पास रहेगा जिसकी अध्यक्षता पद्मश्री अशोक चक्रधर जी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निदेशक आई.ए.एस. पवन कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गृहमंत्रालय भारत सरकार तथा विदेश मंत्रालय भारत सरकार के हिंदी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रेषक
कृष्ण कुमार “कनक”
प्रबंधक-सचिव
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
“कनक निकुंज”, ठार मुरली नगर
गुंदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश – 283203
मो. 7017646795, 9259648428
Email – kanakkavya@gmail.com
Website – pragyahinditrust.in

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on whatsapp
WhatsApp