पत्रांक:- अ16/क21/525 | दिनांक: 10/05/2026
विज्ञप्ति
आठवें श्री मनोहर सिंह यादव स्मृति सृजन श्री अलंकरण – 2026
प्रतियोगिता: “सृजन परंपरा गीत की” – गीत सृजन प्रतियोगिता चरण: तृतीय चरण (अंतिम चरण) — मई 2026 मई माह का विषय (वाक्यांश): भूलना संभव नहीं है गीत भेजने की अंतिम तिथि: 25 मई, 2026
⚠ विशेष सूचना: इस चरण की प्रतियोगिता में केवल द्वितीय चरण के विजेता ही भाग लेंगे, जिनकी सूची नीचे दी गई है।
मूल्यांकन समिति अध्यक्ष / मुख्य निर्णायक:
प्रो. (डॉ.) अजिर बिहारी चौबे
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष, एस.आर.के. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फिरोजाबाद📋 विशेष निर्देश
- गीत में विषय के रूप में दिया गया वाक्यांश “भूलना संभव नहीं है” कहीं न कहीं अवश्य आए।
- अपनी प्रविष्टि के अंत में नाम, पता (पिन-कोड सहित) तथा WhatsApp नंबर अनिवार्य रूप से लिखें।
- पूर्व में सृजन श्री अलंकरण से सम्मानित गीतकार तथा नए कवि इस चरण में भाग नहीं ले सकते।
- इस चरण में केवल प्रथम चरण के दस माह विजेता ही प्रतिभागिता कर सकते हैं।
📧 srajanshrialankaran@gmail.com
🏆 द्वितीय चरण के विजेता (तृतीय चरण प्रतिभागी)
- 1. डॉ. प्रियंका दुबे ‘प्रबोधिनी’ — गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
- 2. कुमार गौरव — धौलपुर, राजस्थान
- 3. परमानंद मिश्र ‘परम’ — कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
- 4. भरत नायक ‘बाबूजी’ — रायगढ़, छत्तीसगढ़
- 5. शिखा गर्ग — उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश
- 6. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ‘कृष्णा’ — हाटा, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
- 7. आनंदी नौटियाल ‘अमृता’ — उत्तरकाशी, उत्तराखंड
- 8. सीमा गुप्ता ‘असीम’ — हरदोई, उत्तर प्रदेश
- 9. राघव दुबे ‘रघु’ — इटावा, उत्तर प्रदेश
- 10. गीता गुप्ता ‘मन’ — हरदोई, उत्तर प्रदेश
- 11 (क). सुधीर कुमार मिश्र — मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
- 11 (ख). डॉ. रीतेश कुमार खरे ‘सत्य’ — ललितपुर, उत्तर प्रदेश
🎖 पुरस्कार विवरण (तृतीय चरण)
🥇 प्रथम स्थान — सृजन श्री अलंकरण
₹11,000/-
राष्ट्र स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में अलंकरण-पत्र, श्रीफल, माला, स्मृतिचिह्न, उत्तरीय सहित सम्मान।🥈 द्वितीय स्थान — पं. मुरारीलाल शर्मा स्मृति पुरस्कार
₹2,500/-
प्रथम उप-विजेता को अन्य सामग्री सहित सम्मान।🥉 तृतीय स्थान — मास्टर श्रीपति लाल राठौर स्मृति पुरस्कार
₹2,100/-
द्वितीय उप-विजेता को अन्य सामग्री सहित सम्मान।शेष सभी प्रतिभागियों को श्री कोमल सिंह जादौन स्मृति सांत्वना सम्मान-पत्र डाक द्वारा प्रेषित किए जाएंगे।
📜 प्रतियोगिता के नियम व शर्तें
प्रथम चरण
- प्रतिवर्ष 4 जून से प्रारम्भ होता है।
- प्रत्येक माह की 1 तारीख को विषय दिया जाता है; 20 तारीख तक गीत भेजना होता है।
- परिणाम माह की अंतिम तारीख को WhatsApp, Facebook एवं वेबसाइट पर घोषित होता है।
- प्रथम चरण 10 माह (मार्च तक) चलता है।
- प्रत्येक माह के विजेता (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) शेष महिनों में भाग नहीं करते — सीधे द्वितीय चरण में जाते हैं।
द्वितीय चरण
- अप्रैल माह में आयोजित होता है।
- प्रथम चरण के 10 महीनों के विजेता ही भाग लेते हैं।
- अधिकतम 11 रचनाकार तृतीय चरण हेतु चुने जाते हैं।
तृतीय चरण (अंतिम)
- मई माह में संपन्न होता है।
- केवल द्वितीय चरण के विजेता ही भाग ले सकते हैं।
सामान्य नियम
- सृजन श्री अलंकरण प्राप्त रचनाकार पुनः इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते।
- किसी भी प्रकार का आयु बंधन नहीं है।
- केवल गीत / नवगीत ही स्वीकार्य हैं।
- एक रचनाकार द्वारा केवल एक ही गीत स्वीकार्य है।
🏅 पूर्व सृजन श्री अलंकरण विजेता
| वर्ष | अलंकरण | विजेता | स्थान |
|---|---|---|---|
| 2019 | प्रथम | श्रीमती अंकिता कुलश्रेष्ठ | प्रयागराज, उ.प्र. |
| 2020 | द्वितीय | श्री शिवराम ‘शान्ति’ | बाह, आगरा, उ.प्र. |
| 2021 | तृतीय | श्री सतीश मधुप | घिरोर, मैनपुरी, उ.प्र. |
| 2022 | चतुर्थ | श्री कृतार्थ पाठक | शहाबाद, हरदोई, उ.प्र. |
| 2023 | पंचम | सुश्री श्रद्धा ‘शौर्य’ | नागपुर, महाराष्ट्र |
| 2024 | षष्ठ | श्री प्रेम नाथ मिश्र ‘प्रेम’ | गोरखपुर, उ.प्र. |
| 2025 | सप्तम | श्री शैलेंद्र ‘असीम’ | कुशीनगर, उ.प्र. |
📞 संपर्क एवं अधिक जानकारी
प्रतियोगिता प्रभारी से संपर्क करें: श्री मृदुल माधव पाराशर — 9528755955 🌐 pragyahinditrust.in | Facebook Pageकृष्ण कुमार “कनक” प्रबंध-सचिव / संस्थापक 📱 7017646795
गौरव चौहान ‘गर्वित’ मुख्य-सचिव / संस्थापक 📱 9412500858
मृदुल माधव पाराशर प्रतियोगिता प्रभारी / उपाध्यक्ष 📱 9528755955
डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी मुख्य-निदेशक 📱 9319343437
कुँ. राघवेंद्र पाल सिंह जादौन ट्रस्ट अध्यक्ष 📱 9897807132
प्रवीण पाण्डेय ट्रस्ट उपाध्यक्ष 📱 8218725186
डॉ. अनुपम शर्मा उपाध्यक्ष 📱 9917570000
आकाश यादव मुख्य व्यवस्थापक 📱 8791937688
सचिन कुमार बघेल वित्त सचिव 📱 8077069829
— प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट —