पत्रांक:- ग16/क21/25-251
दिनांक:- 30-09-2025
प्रकाशनार्थ प्रेस-विज्ञप्ति
प्रतिष्ठा में,
मुख्य/प्रभारी/कार्यकारी संपादक महोदय
क्षेत्रीय/प्रादेशिक/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय
समाचार पत्र/पत्रिका/चैनल/पेज/वेबपोर्टल
विषय:- “सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2025” हेतु चयन के परिणाम की घोषणा के संबंध में।
महोदय/महोदया,
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत द्वारा दिनांक 30 सितंबर, 2025 दिन मंगलवार को एस.आर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज, आसफाबाद, फिरोजाबाद के सभागार में ट्रस्ट के स्थाई प्रकल्प ‘अविकल्प प्राण प्रकाशन’ के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “अविकल्प प्राण गीतोत्सव – गीत ज्योत्स्ना” कार्यक्रम के दौरान”सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह -2025″ हेतु परिणाम की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने वाग्देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मृदुल माधव पाराशर ने स्वस्तिवाचन किया प्रशांत यादव ने सरस्वती वंदना तथा ट्रस्ट के प्रबंध-सचिव कृष्ण कुमार ‘कनक’ ने प्रज्ञा गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सहयोगी तथा विद्यालय के प्रबंधक तरुण उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा अवनीश कुमार शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा ट्रस्ट के संस्थाधिपति साहित्य-भूषण डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ ने बताया कि यह सातवां अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह 7 तथा 8 फरवरी, 2026 को आई.वी. इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजाबाद के सभागार में संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश की साहित्य, कला तथा समाज सेवा से जुड़ी कुल 24 चयनित विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट के वित्त सचिव सचिन बघेल ने बताया कि सदैव की भांति इस बार भी कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी भाषा तथा साहित्य से संबंधित देश की नामचीन हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।
इस अवसर पर इटावा, उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध गीतकार नंदू भदौरिया ‘मदहोश’ का ‘एकल काव्य-पाठ’ संपन्न हुआ। तदुपरांत कवि मदहोश जी को इंद्रप्रस्थम वैल्फेयर सोसायटी, फिरोजाबाद के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ आर्य ने अपनी माता श्रीमती चंद्रकला देवी आर्य जी की पुण्य स्मृति में “चतुर्थ गीतकार देवल आशीष सम्मान -2025” प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान 15 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई डॉ. अशोक तिवारी स्मृति “षष्ठ ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय हिंदी प्रतियोगिता- 2025” के कनिष्ठ वर्ग के विजेता यश तिवारी को प्रथम, रिद्धिका बघेल को द्वितीय तथा सत्यम को तृतीय एवं वरिष्ठ वर्ग की विजेता तेजस्विनी गुप्ता को प्रथम, प्रत्यक्षा तिवारी को द्वितीय तथा आकाश सेन को तृतीय पुरस्कार के तहत पीयूष तिवारी ने प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न, पट्टिका, माला, उपहार आदि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट के वित्त-सचिव सचिन बघेल ने सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, जनपद के प्रमुख साहित्यकार, कवि, हिंदी प्रेमी, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद
द्वारा आयोजित
“सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह -2025” कार्यक्रम एवं चयनित विभूतियों का विवरण
—————————————
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम दिनांक :- 07-08 फरवरी, 2026 (शनिवार, रविवार)
कार्यक्रम स्थल :- बाबूजी मनोहर सिंह यादव सभागार, आईवी इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
—————————————
सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2025 के अंतर्गत दिए जाने वाले सम्मानों हेतु चयनित विभूतियों तथा सम्मान प्रदाताओं की सूची
1- श्रीमती शारदा रानी मित्तल स्मृति “श्री गंगाशरण मित्तल साहित्य सुधा अलंकरण-2025”
( श्रेष्ठ हिंदी साहित्यकार हेतु )
सम्मानित विभूति – श्रीमती संगीता चौबे (प्रवासी हिंदी साहित्यकार) कतर, अरब (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री आनंद कुमार मित्तल, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
2- श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृति “साहित्येन्दु अलंकरण-2025”
(अहिंदी भाषी श्रेष्ठ हिंदी सेवी साहित्यकार हेतु)
सम्मानित विभूति – डॉ. पी. आर. वासुदेवन ‘शेष’, चेन्नई, तमिलनाडु (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री राजू मित्तल, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
3- श्री चरण शरण भटनागर स्मृति “श्रीमती सुखरानी भटनागर कलानिधि अलंकरण-2025”
(21वर्ष से कम आयु की प्रतिभावान बालिकाओं हेतु)
सम्मानित विभूति- कु. पूनम बघेल गांव तोड़का, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश (पर्वतारोही एवं धावक ऐथलीट)
सम्मान प्रदाता – डॉ. मयंक भटनागर, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
4- बाबूजी मनोहर सिंह यादव स्मृति “सृजन श्री अलंकरण-2025”
(सुप्रसिद्ध गीतकार देवल आशीष की पुण्य स्मृति को समर्पित “सृजन परंपरा गीत की” गीत सृजन प्रतियोगिता के विजेता हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री शैलेंद्र ‘असीम’, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
सम्मान प्रदाता – डॉ. नंदिनी यादव, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
5- श्रीमती निशा रानी गुप्ता स्मृति “प्रकाश मनु नव-कथा श्री अलंकरण-2025”
(40 वर्ष से कम आयु के कहानीकारों हेतु आयोजित अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता के विजेता हेतु)
सम्मानित विभूति- रवि कुमार झा मधुवनी, बिहार (‘केवलपुर का सूरज’ कहानी हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री पूरन चंद्र गुप्ता, फिरोजाबाद (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)
6- श्री अमन शेखर स्मृति “नारी गौरव अलंकरण-2025”
(हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिला साहित्यकारों हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ. कविता प्रसाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (सक्रिय साहित्यिक सेवा एवं साहित्य संरक्षण हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्रीमती संघमित्रा (पार्षद, नगर निगम, फिरोजाबाद) हर्षवर्धन, राजकुमार, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
7- श्रीमती सावित्री देवी चौबे स्मृति “स्वतंत्रता सेनानी दादा भूदान श्री श्याम बिहारी चौबे पत्रकारिता अलंकरण-2025”
(पत्रकारिता एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री प्रभु झिगरन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
सम्मान प्रदाता – प्रो. (डॉ.) अजिर बिहारी चौबे, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
8- श्रीमती अनार देवी शर्मा स्मृति “स्वतंत्रता सेनानी पं. गयाप्रसाद शर्मा लोकनिधि अलंकरण-2025”
(लोक साहित्य के संरक्षण तथा संवर्धन में विशिष्ट योगदान हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ . पद्मा साहू ‘पर्वणी’, खैरागढ़, छत्तीसगढ़ ( छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य हेतु)
सम्मान प्रदाता – साहित्य-भूषण डॉ. रामसनेही लाल शर्मा “यायावर” (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
9- प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति स्मृति “उमेश जोशी भाषा सेतु अलंकरण-2025″
(अन्य भाषाओं से हिंदी भाषा में किए गए श्रेष्ठ अनुवाद कार्य हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ . लतिका चावड़ा, नागपुर, महाराष्ट्र
सम्मान प्रदाता – डॉ. मैथिली पी. राव, बंगलुरू (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
10- पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति ” मुनि ब्रह्मगुलाल नाट्यश्री अलंकरण-2025″
(नाटक अथवा एकांकी संग्रह की सर्वश्रेष्ठ चयनित कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री रामनरेश ‘उज्ज्वल’, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (“घर की इज्जत” नाटक हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
11- उत्तर प्रदेश रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृति “पन्नालाल जैन ‘सरल’ शोधश्री अलंकरण-2025”
(शोध कार्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ शोध कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- प्रो. (डॉ.) कविता त्यागी मेरठ, उत्तर प्रदेश (“कौरवी प्रदेश की लोक संस्कृति एवं लोक विधाएँ” शोध-ग्रंथ हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री दीपक जैन, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
12- श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा स्मृति “श्रीधर पाठक प्रबंधश्री अलंकरण-2025”
(हिंदी प्रबंध-काव्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ महाकाव्य अथवा खंडकाव्य हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री शंकर राव मोरे, इंदौर, मध्य प्रदेश (“शत्रुघ्न और श्रुति कीर्ति”, खंड-काव्य हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री शैलेन्द्र शर्मा ‘पी.एन.बी.’, फिरोजाबाद (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)
13- श्रीमती रामदुलारी दुबे स्मृति “कवयित्री चंपा गीतश्री अलंकरण-2025”
(हिंदी काव्य के क्षत्र में चयनित श्रेष्ठ गीत अथवा नवगीत संग्रह हेतु)
सम्मानित विभूति- श्रीमती ब्रजलाता मिश्र, झांसी , उत्तर प्रदेश (“मन की रागिनी”, गीत संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा, आगरा (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
14- श्री दिलीप जिंदल स्मृति “पुन्नी सिंह कथाश्री अलंकरण-2025”
(हिंदी गद्य के क्षेत्र में कहानी अथवा उपन्यास की श्रेष्ठ चयनित कृति हेतु)
सम्मानित विभूति – श्रीमती अर्चना कोचर, रोहतक, हरियाणा (“किन्नर कथा : एक अंत हीन सफर” उपन्यास हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री लकी यश जिंदल, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
15- श्रीमती नर्मदा देवी सतीश चंद्र शर्मा “महाकवि बोधा छंदश्री अलंकरण-2025”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में पारंपरिक छंदो की चयनित श्रेष्ठ कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्रीमती कृष्णा जैमिनी, गुरुग्राम, हरियाणा (“आशाओं के पंख” कुंडलिया संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री धर्मेन्द्र शर्मा ‘राधे-राधे’, एत्मादपुर (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)
16- डॉ. अशोक तिवारी स्मृति “प्राणेश-बालेन्दु सजल श्री अलंकरण-2025”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ गजल,सजल, गीतिका, मुक्तिका, पूर्णिका आदि विधाओं की कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- इंजी. संतोष कुमार सिंह , मथुरा, उत्तर प्रदेश (“मैंने झूठे नहीं बोला” सजल संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री पीयूष तिवारी, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
17- श्री शिवचरण लाल हरिचरण लाल मित्तल स्मृति “रतन लाल बंसल अरविंद तिवारी गद्यश्री अलंकरण-2025”
(हिंदी गद्य की कथेतर विधाओं की चयनित श्रेष्ठ कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्रीमती कल्याणी झा ‘कनक’, रांची, झारखंड (“नई दिल्ली से इंडियाना वाया पेरिस” यात्रा संस्मरण हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री मदन मोहन मित्तल (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
18- श्री रमन बाबू पाराशर स्मृति “पं. हजारीलाल जैन समाजरत्न अलंकरण-2025” (समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री राघवेन्द्र सिंह बहत, जसराना, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
सम्मान प्रदाता – श्री मृदुल माधव पाराशर (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)
19- श्री मुरारी लाल शर्मा स्मृति “गीत सृजन प्रतियोगिता” बहादुर सिंह ‘निर्दोषी’ द्वितीय पुरस्कार-2025
(सृजन परंपरा गीत की “गीत सृजन प्रतियोगिता” में द्वितीय स्थान प्राप्त गीतकार हेतु)
सम्मानित विभूति – श्री सुधीर कुमार मिश्र , घिरोर, मेनपुरी, उत्तर प्रदेश
सम्मान प्रदाता – श्री भुवनेश कुमार पांडेय, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
20- श्रीमती गोदावरी देवी घनश्याम दास स्मृति “अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता” नारायण दास ‘निर्झर’ द्वितीय पुरस्कार-2025
(अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार विजेता कहानीकार हेतु)
सम्मानित विभूति- प्रियंका गुप्ता जयपुर, राजस्थान (‘छह फुटिया कपड़ा’ कहानी हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. तुलसी देवी, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)
21- पं. जगन्नाथ लहरी स्मृति “डॉ. मक्खनलाल पाराशर काव्य श्री अलंकरण- 2025”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में अतुकान्त, नई कविता, गद्य गीत, अकविता आदि विधाओं की चयनित श्रेष्ठ कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री संतोष कुमार तिवारी, नैनीताल, उत्तराखंड (“अपने – अपने दंडकारण्य” काव्य-संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री मुकुल पाराशर, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)
22- श्रीयुत श्रीपति लाल राठौर स्मृति “गीत सृजन प्रतियोगिता” नंदराम राठौर तृतीय पुरस्कार-2025
(सृजन परंपरा गीत की “गीत सृजन प्रतियोगिता” में तृतीय स्थान प्राप्त गीतकार हेतु)
सम्मानित विभूति- श्रीमती प्रियंका दुबे ‘प्रबोधिनी’ , गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
सम्मान प्रदाता – श्री विजय राठौर ‘ईसू’, फिरोजाबाद (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)
23- श्री मानसिंह राजेश शर्मा ‘राजू’ स्मृति “अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता” श्रीराम शर्मा तृतीय पुरस्कार-2025
(अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार विजेता कहानीकार हेतु)
सम्मानित विभूति- वैभव राणा’ मेरठ, उत्तर प्रदेश (‘ठेला’ कहानी हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्रीमती शीलमणि मानसिंह शर्मा, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक)
24- श्रीमती सरस्वती देवी स्मृति “डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ हिंदी शोधार्थी गौरव अलंकरण-2025” (हिंदी भाषा अथवा साहित्य संबंधी विषय से पी-एच.डी. उपाधि हेतु शोधकार्य में संलग्न हिंदी के प्रति विशेष समर्पण के साथ श्रेष्ठ कार्य करने वाले शोधार्थी हेतु)
सम्मानित विभूति- श्रीमती दीक्षा मेहरा, नेनीताल, उत्तराखंड
सम्मान प्रदाता – श्री नंदलाल मणि त्रिपाठी ‘पीतांबर’, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (सम्मान संरक्षक)
—————————————
निर्णायक मंडल :- प्रो. अजिर बिहारी चौबे (अध्यक्ष, निर्णायक समिति/उपनिदेशक मूल्यांकन, फिरोजाबाद) प्रो. सोम ठाकुर (आगरा), डॉ. शिव ओम अंबर (फरुखाबाद), पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर (दिल्ली), पद्मश्री डॉ. उषा यादव (आगरा) श्रीमती मैत्रेई पुष्पा (दिल्ली), डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ (फिरोजाबाद), श्रीमती ममता कालिया (दिल्ली), डॉ. लीलाधर मंडलोई (दिल्ली), डॉ. मैथिली प्र. राव (बेंगलुरु), डॉ. श्याम सनेही लाल शर्मा (संरक्षक), प्रो. (डॉ .) पूरन चंद टंडन (दिल्ली), प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र प्रताप सिंह (इलाहाबाद), डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र (आई.ए.एस. उत्तर प्रदेश कैडर), श्री अजय तोमर (आई.पी.एस. गुजरात कैडर) श्री मुकुल पाराशर (मुख्य-निदेशक) श्री यशपाल ‘यश’ (अध्यक्ष)
—————————————
अधिकृत हस्ताक्षर
यशपाल ‘यश’
अध्यक्ष, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
मो. 9837812637
कृष्ण कुमार “कनक”
संस्थापक/प्रबंध-सचिव
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
मो. 7017646795
9259648428
गौरव चौहान ‘गर्वित’
संस्थापक/मुख्य-सचिव
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
मो. 94125 00858
प्रधान कार्यालय:- “कनक-निकुँज”, ठार मुरली नगर,
गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद
(उ.प्र.) पिन कोड – 283203
महानगर कार्यालय:- ‘रागीदिकृष्ण-धाम’ श्रीनाथपुरम् कॉलोनी, ककरऊ कोठी, जलेसर रोड़, फिरोजाबाद -283203
Email – pragyahinditrust@gmail.com
Website – www.pragyahinditrust.in
download karen