प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में

प्रिय साहित्कार बंधुओ,
सादर वंदे मातरम्

विषय:- प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में।

मान्यवर,
प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों की एक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्पन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ट्रस्ट के प्रबंधक-सचिव कृष्ण कुमार ‘कनक’ ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक के रूप में देश के नामचीन साहित्यकारों की लिखित स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिसमें अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त उपन्यास एवं कहानी लेखिका श्रीमती मन्नू भंडारी, अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रो. सोम ठाकुर, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. उदय प्रताप सिंह, पद्म श्री अशोक चक्रधर, श्रीमती मैत्रेयी पुष्पा, डॉ. ओमपाल सिंह ‘निडर’, ज्ञानपीठ एवं प्रसार भारती दूरदर्शन के पूर्व महा-निदेशक लीलाधर मंडलोई, श्रीमती ममता कालिया, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. विष्णु सक्सैना एवं डॉ. सर्वेश अस्थाना आदि नाम सम्मिलित हैं।
ट्रस्ट सचिव गौरव गाफिल ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट पदाधिकारियों की कार्य पद्धति एवं दायित्वों का निर्धारण करते हुए सर्वसम्मति से पदों का वितरण किया गया। मुख्य निदेशक के रूप में साहित्य-भूषण डॉ. राम सनेही लाल शर्मा ‘यायावर’, उप निदेशक यशपाल ‘यश’, प्रबंध-निदेशक डॉ. मयंक भटनागर, सह-निदेशक मदन मोहन मित्तल, अध्यक्ष अभिषेक मित्तल ‘क्रान्ति’, उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार पाण्डेय ‘प्रज्ञार्थू’, उपाध्यक्ष ऋतेश मुकेश ‘सुमन’, वित्त-सचिव श्रीमती रचना यादव,आय-व्यय निरीक्षक पवन अग्रवाल (सी.ए.) , मुख्य सलाहकार डॉ. अजिर बिहारी चौबे, प्रबंध सलाहकार पूरन चंद गुप्ता एवं विधिक सलाहकार के रूप में मुकुल शुक्ला (एड.) को सर्वसम्मति से दायित्व प्रदान किया गया है।
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ऋतेश मुकेश सुमन ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह 2020 में हास्य कवि मनोज राजताली द्वारा अपने पिता नेताजी नेत्रपाल सिंह यादव की स्मृति में प्रदत्त प्रबंधश्री अलंकरण जो कि पिथौरागढ़ उत्तराखंड निवासी प्रमोद श्रोतिय जी को उनके खण्ड-काव्य गंधर्व कन्या पर दिया जाना था किन्तु अपरिहार्य कारणों से अब यह सम्मान डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा जी की स्मृति में उनके पुत्र शैलेन्द्र शर्मा ओरियंटल बैंक वालों की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि ट्रस्ट को पूरी तरह से तकनीकी सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा तथा “साहित्यिक श्राद्ध” नाम से “इस रविवार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के दिवंगत साहित्यकारों के जन्म स्थान पर उनके जीवन पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रश्नों को एकत्रित कर पुस्तक प्रकाशित की जाएगी जिसे आधार बनाकर जनपद स्तरीय फिरोजाबाद के साहित्य को जानो प्रतियोगिता कक्षा नौ से बारहवीं के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की जाएगी ताकि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. अंजू गोयल,शिव शंकर बालाजी, गौरांगी मिश्रा,हर्ष वर्धन सुधांशु, पी. के. शर्मा आदि लगभग सभी पदाधिकारी बैठक के समय उपस्थित रहे।

प्रेषक
कृष्ण कुमार कनक
प्रबंधक सचिव
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
फिरोजाबाद

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Facebook
Twitter
WhatsApp