प्रज्ञा सम्मान समारोह 2020 हुआ सम्पन्न

प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह-2020 का आयोजन 29 मार्च को होना था किन्तु कोरोना के कारण यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। स्थितियों के अनुकूल होते ही ट्रस्ट ने सेठ रामचंद्र कन्हैया लाल(एस.आर.के.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय का स्थान तय कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस कार्यक्रम में 11राज्यों के 17 हिन्दी साहित्य,कला तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने माँ शारदे के चित्रपर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलनकर किया। सर्वप्रथम सुमधुर कंठ के धनी प्रवीन कुमार पाण्डेय “प्रज्ञार्थू” ने प्रज्ञा गान का पाठ किया। डॉ. मयंक भटनागर ने दूर दराज से पधारे अतिथियों के समक्ष बर्तमान फिरोजाबाद का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता डॉ. यायावर ने अतिथियों का परिचय कराया तथा फिरोजाबाद की साहित्यिक प्रष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। फिर ट्रस्ट के प्रबंधक-सचिव कृष्ण कुमार “कनक” ने पूरे वर्ष ट्रस्ट द्वारा सम्पन्न कराए गए कार्यक्रमों की एक संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात सबसे पहले ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिका “कनक काव्य कुसुम” का लोकार्पण हुआ साथ ही अन्य दस कृतियों का भी लोकार्पण हुआ। लोकार्पण के कार्यक्रम के बाद ट्रस्ट द्वारा चयनित साहित्यकारो, कला सेवियों तथा पत्रकारों का सम्मान किया गया। मुम्बई से पधारे मुख्यअतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री ऋषि कुमार मिश्रा ने युवाओं की पहल को वरिष्ठों के संस्कारों का प्रतिफल कहकर संबोधित किया विशिष्ट अतिथि डॉ. ओम पाल सिंह निडर ने भी अपने विचार प्रकट किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिन्दी साहित्यकार साहित्यभूषण डॉ. शिव ओम अंबर ने की। उन्होने ट्रस्ट की पहल को राष्ट्र व्यापी पहल का पारितोषिक कहा। ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक मित्तल क्रान्ति ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अजिर बिहारी चौबे ने किया। ट्रस्ट सचिव गौरव गाफिल के अनुसार कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, निर्णायक,संरक्षक,आजीवन सदस्य तथा नगर भर के लगभग सभी साहित्यकार, साहित्यप्रेमी, कार्यक्रम के अर्थ सहयोगी आदि प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से उपस्थित रहे।

निम्न लिखित विभूतियों का हुआ सम्मान

1- स्व.श्री गंगाशरण मित्तल स्मृति “साहित्य-सुधा सम्मान-2020” – श्रेष्ठ हिंदी सेवी कवि “श्री ऋषि कुमार मिश्रा” मुम्बई (पुण्यार्जक – श्री आनंद मित्तल व श्री गोविंद मित्तल “गोविंद प्लाजा”)
2- स्व. उ.प्र. रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृति “साहितेन्दु सम्मान-2020” – अहिंदी भाषी श्रेष्ठ हिंदी साहित्यकार डॉ. वासुदेवन शेष,चेन्नई (पुण्यार्जक – श्री दीपक जैन “आकर्षण एण्टरप्राइसेस”)
3- स्व. श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृति “सत्यशोधक श्री सम्मान-2020” – हिन्दुस्तान दैनिक समाचार के श्रेष्ठ पत्रकार श्री अरुण त्रिपाठी, आगरा (पुण्यार्जक – श्री राजू मित्तल “युवा समाज सेवी एवं उद्योगपति”)
4- स्व. श्रीमती सुखरानी भटनागर “कलानिधि सम्मान-2020” – अन्तर्राष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना कु. दीप्ति गुप्ता, दिल्ली निवासी (पुण्यार्जक – डॉ. मयंक भटनागर “सुप्रशिद्ध शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाज सेवी”)
5- स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गयाप्रसाद शर्मा स्मृति “लोकनिधि सम्मान-2020” – सुप्रसिद्ध ब्रजभाषा कवि श्री रामखिलाड़ी “स्वदेशी” रैपुरा जाट, मथुरा (पुण्यार्जक- साहित्य-भूषण डॉ. रामसनेही लाल शर्मा “यायावर” ” वरिष्ठ साहित्यकार)
6- स्व.श्री मिट्ठनलाल अग्रवाल स्मृति “साहित्य संवर्धक सम्मान-2020” – श्रेष्ठ हिन्दी साहित्यसेवी डॉ. हरिशंकर मिश्र, लखनऊ (पुण्यार्जक – डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल “वरिष्ठ साहित्य सेवी”)
7- स्व. श्री अमन शेखर स्मृति “नारी-गौरव सम्मान-2020” – हिन्दी भाषा एवं साहित्य सेविका डॉ. टाड़ीमल्ला विजया भारती, पोर्टब्लेयर अण्डमान निकोबार द्वीपसमूह (पुण्यार्जक- इंस्पायर फाउंडेशन,फिरोजाबाद)
8- स्वतंत्रता सेनानी दादा भूदान श्री श्याम बिहारी चौबे स्मृति “शोध-श्री सम्मान-2020” – डॉ. मुकेश कुमार ( शोध ग्रंथ -“बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दी का प्रयोजन मूलक स्वरूप”) समस्तीपुर बिहार, ( पुण्यार्जक- डॉ. अजिर बिहारी चौबे “एसो.प्रो. मनोविज्ञान विभाग एवं वरिष्ठ साहित्यकार”)
9- श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा स्मृति “प्रबंध-श्री सम्मान-2020″ – डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय( खण्ड-काव्य ” गंदर्भ कन्या”),पिथौरागढ़ उत्तराखंड (पुण्यार्जक – श्री शैलेन्द्र शर्मा “ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स”)
10- स्व. श्री नंदराम राठौर स्मृति “नाट्य श्री सम्मान-2020” आचार्य भानुदत्त त्रिपाठी “मधुरेश”(नाटक- “हनुमन्महानाटक”)अंबेडकर नगर, (पुण्यार्जक- मास्टर श्रीपतिलाल राठौर “वरिष्ठ साहित्य सेवी”)
11- डॉ. मक्खनलाल पाराशर स्मृति “काव्य-श्री सम्मान-2020” – श्री विजय राठौर (काव्य-संग्रह “पतली सी हँसी”) जाँजगीर,चाँपा,छत्तीसगढ़, (पुण्यार्जक- श्री मुकुल पाराशर “वरिष्ठ साहित्य सेवी” )
12- श्री अरविंद कुमार गुप्ता स्मृति “छंद-श्री सम्मान-2020” – श्री कन्हैया साहू “अमित” (छंद-संग्रह “कविताई कैसे करूँ”) बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ (पुण्यार्जक – श्री गोपाल रतन गुप्ता “रतन बुक स्टोर”)
13- डॉ.अशोक तिवारी स्मृति “गजल-श्री सम्मान-2020” – डॉ.प्रभा दीक्षित ( गजल-संग्रह “हर नजर भीगी हुई है”) कानपुर (पुण्यार्जक- पीयूष तिवारी “युवा साहित्य सेवी”)
14- आचार्य राकेश बाबू “ताबिश” स्मृति “गीत-श्री सम्मान -2020” – श्री संतोष कुमार सिंह ( गीत-संग्रह “आग लगी है” ) मथुरा (पुण्यार्जक – श्री पवन कुमार “ताबिश” “युवा साहित्य सेवी”)
15- श्री मथुरा प्रसाद “मानव” स्मृति “सृजन-श्री सम्मान-2020” – श्री शिवराम यादव “शान्ति” ( चयनित पाँच गीतों पर)बाह,आगरा (पुण्यार्जक- श्री हर्षवर्धन “सुधांशु” ” वरिष्ठ साहित्य सेवी”)
16- धावक रवीन्द्र सक्सेना स्मृति “गद्य-श्री सम्मान-2020) – डॉ. राजकुमारी शर्मा (शोध – कृति “नारी संवेदना और ऊषा प्रियंवदा की कहानियाँ”) नई दिल्ली (पुण्यार्जक- श्री नरेन्द्र सक्सेना “वरिष्ठ साहित्य सेवी”)
17- श्री दिलीप जिन्दल स्मृति “कथा-श्री सम्मान-2020” – डॉ. महेन्द्र अग्रवाल ( कहानी-संग्रह “चल खुसरो घर आपने”) शिवपुरी, मध्य प्रदेश (पुण्यार्जक- श्री लकी यश जिंदल “तुलसीराम सर्राफ”)

निम्नलिखित निर्णायकों ने किया था चयन

प्रो. सोम ठाकुर(आगरा), डॉ.अशोक चक्रधर(दिल्ली), श्रीमती मैत्रेयी पुष्पा(दिल्ली), श्रीमती ममता कालिया(दिल्ली), डॉ.शिव ओम “अम्बर”(फर्रुखाबाद ), डॉ. चंद्रवीर जैन(शिकोहाबाद), डॉ. महेश “आलोक”(शिकोहाबाद), डॉ. अनिल गहलौत(मथुरा), डॉ. राकेश सक्सेना (एटा), डॉ. श्री प्रकाश यादव (मैनपुरी), डॉ. शिव कुशवाह (कन्नौज),साहित्य-भूषण डॉ. राम सनेही लाल शर्मा “यायावर”(फिरोजाबाद), डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल (गाजियाबाद), डॉ. सुन्दर वीर सिंह यादव (फिरोजाबाद),डॉ. अजिर बिहारी चौबे (फिरोजाबाद) तथा डॉ. मयंक भटनागर (फिरोजाबाद)

निम्न लिखित कृतियों का हुआ लोकार्पण

प्रिय बंधु,
13 दिसंबर 2020, रविवार को फिरोजाबाद नगर के शतायु प्राप्त एस.आर.के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हॉल में आयोजित “राष्ट्र स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2020” में निम्नलिखित पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा।

1- कनक काव्य कुसुम (ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिकि)- (संपादक – कृष्ण कुमार “कनक”)
2- कलम की नोक पर (कविता संग्रह)- विजय राठौर,छत्तीसगढ़
3- धूप बहुत है छाया कम (सजल संग्रह ) – विजय राठौर,छत्तीसगढ़
4- रेतीले कोने में हरी दूब सी आस (काव्य संग्रह)- डॉ अजिर बिहारी चौबे
5- संबोधन तक आपहुँचे (गीत संग्रह) – प्रमोद बाबू दुबे “आमोद”
6- सफर खुशबुओं का (गजल संग्रह) – पूरन चंद्र गुप्ता
7- सनेह ब्रज वानी कौ (ब्रजभाषा कवित्त सवैया संग्रह) – साहित्य-भूषण डॉ. यायावर
8- शाम पढ़े अवसाद ( दोहा संग्रह ) – साहित्य-भूषण डॉ. यायावर
9- शिवो भूत्वा शिवम् यजेत् ( दोहा संग्रह) – साहित्य-भूषण डॉ. यायावर
10- पथ पर कैसा विश्राम पथिक ( साहित्य-भूषण डॉ. यायावर के चुनिंदा गीत) – संपादक कृष्ण कुमार “कनक”
11- कोरोना का संकटकाल (कोरोना पर आधारित छंद मुक्तक व कविताएँ) – संतोष सिंह (मथुरा)

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Facebook
Twitter
WhatsApp