पंचम राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2023 हेतु प्रदान किए जाने वाले सम्मानों से सम्मानित होने वाली विभूतियाँ तथा सम्मान प्रदाताओं का विवरण

1- श्री गंगा शरण मित्तल स्मृति “साहित्य सुधा अलंकरण-2023”
( श्रेष्ठ हिंदी साहित्यकार हेतु )
सम्मानित विभूति – पद्मश्री डॉ. रवीन्द्र कुमार, मेरठ, उत्तर प्रदेश (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री आनंद कुमार मित्तल, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

2- श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृति “साहित्येन्दु अलंकरण-2023”
(अहिंदी भाषी श्रेष्ठ हिंदी सेवी साहित्यकार हेतु)
सम्मानित विभूति – श्रीमती अनिमा दास, कटक, उड़ीसा (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री राजू मित्तल, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

3- श्रीमती सुखानी भटनागर स्मृति “कलानिधि अलंकरण-2023”
(21वर्ष से कम आयु की प्रतिभावान बालिकाओं हेतु)
सम्मानित विभूति- कु. जान्हवी पंवार, पानीपत, हरियाणा (भारत की सबसे प्रतिभाशाली बालिकाओं में से एक)
सम्मान प्रदाता – डॉ. मयंक भटनागर, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

4- श्री मनोहर सिंह यादव स्मृति “सृजन श्री अलंकरण-2023”
(सुप्रसिद्ध गीतकार देवल आशीष की पुण्य स्मृति को समर्पित “सृजन परंपरा गीत की” गीत सृजन प्रतियोगिता के विजेता हेतु)
सम्मानित विभूति- सुश्री श्रद्धा शौर्य, नागपुर, महाराष्ट्र
सम्मान प्रदाता – श्रीमती नंदिनी यादव, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

5- श्रीमती निशा रानी गुप्ता स्मृति “अखिल भारतीय युवा कहानीकार अलंकरण-2023”
(40 वर्ष से कम आयु के कहानीकारों हेतु आयोजित अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता के विजेता हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री धर्मेन्द्र कुमार सैनी, दौसा, राजस्थान (“बस ड्राइवर” कहानी हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री पूरन चंद्र गुप्ता, फिरोजाबाद (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)

6- श्री अमन शेखर स्मृति “नारी गौरव अलंकरण-2023”
(हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिला साहित्यकारों हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ. लता अग्रवाल ‘तुलजा’, भोपाल, मध्यप्रदेश (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु)
प्रदाता – श्रीमती संघमित्रा मौर्य (पार्षद) हर्षवर्धन, राजकुमार, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

7- स्वतंत्रता सेनानी दादा भूदान श्री श्याम बिहारी चौबे स्मृति “पत्रकारिता अलंकरण-2023”
(पत्रकारिता एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु)
सम्मानित विभूति- अनुपमा श्रीवास्तव ‘अनुश्री’, भोपाल, मध्यप्रदेश
प्रदाता – डॉ. अजिर बिहारी चौबे, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

8- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गयाप्रसाद शर्मा स्मृति लोकनिधि अलंकरण-2023″
(लोक साहित्य के संरक्षण तथा संवर्धन में विशिष्ट योगदान हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ. पी.सी. लाल यादव , छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ी बोली के साहित्यिक के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. रामसनेही लाल शर्मा “यायावर” (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

9- श्री मिट्ठन लाल अग्रवाल स्मृति साहित्य संवर्धक अलंकरण-2023″
(हिंदी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु)
सम्मानित विभूति- आचार्य प्रणव शास्त्री, बरेली, उत्तर प्रदेश (समग्र साहित्यिक अवदान हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल, गाजियाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

10- प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति स्मृति “उमेश जोशी भाषा सेतु अलंकरण-2023”
(अन्य भाषाओं से हिंदी भाषा में किए गए श्रेष्ठ अनुवाद कार्य हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री गणेश दत्तु कालघुगे, दिल्ली (भारतीय भाषाओं से हिंदी अनुवाद हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. मैथिली पी. राव, बंगलुरू (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

11- पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति ” बनारसीदास नाट्यश्री अलंकरण-2023″
(नाटक अथवा एकांकी संग्रह की सर्वश्रेष्ठ चयनित कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री मधुकांत, रोहतक, हरियाणा (“युवा नाट्य माला” एकांकी संग्राह हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

12- उत्तर प्रदेश रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृति “पन्नालाल जैन ‘सरल’ शोधश्री अलंकरण-2023”
(शोध कार्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ शोध कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ. लायक राम ‘मानव’, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (“कठपुतली कला : नए प्रयोग, नए मुकाम” शोधग्रंथ हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री दीपक जैन, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

13- श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा स्मृति “श्रीधर पाठक प्रबंधश्री अलंकरण-2023”
(हिंदी प्रबंध काव्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ महाकाव्य अथवा खंडकाव्य हेतु)
सम्मानित विभूति- श्रीमती इंद्राणी साहू ‘सांची’, छत्तीसगढ़ (“दानवीर कर्ण” खंडकाव्य हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री शैलेन्द्र शर्मा ‘पी.एन.बी.’, फिरोजाबाद (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)

14- श्रीमती रामदुलारी दुबे स्मृति “कवयित्री चंपा गीतश्री अलंकरण-2023”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ गीत अथवा नवगीत संग्रह हेतु)
सम्मानित विभूति- प्रो. सुनीता सिंह ‘सुधा’, वाराणसी, उत्तर प्रदेश (“और समीर सुगंधित है” गीत संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा, आगरा (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

15- श्री बलवीर सिंह गुर्जर स्मृति “श्रीराम शर्मा गद्यश्री अलंकरण-2023”
(हिंदी गद्य के क्षेत्र में संस्मरण, रेखाचित्र, पत्र, यात्रा वृत्तांत, डायरी, जीवनी, आत्मकथा, साक्षात्कार, भेंटवार्ता, समीक्षा, आलोचना आदि की श्रेष्ठ चयनित कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ. अखिलेश पलरिया, अजमेर, राजस्थान (“जो भुला न सका” आत्मकथा हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. इन्द्रपाल गुर्जर, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

16- श्री दिलीप जिंदल स्मृति “भागीरथ भाष्कर कथाश्री अलंकरण-2023”
(हिंदी गद्य के क्षेत्र में कहानी वन अथवा उपन्यास की श्रेष्ठ चयनित कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री नंदलाल मणि त्रिपाठी ‘पीतांबर’ , गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (“आदिवासी देवता” उपन्यास हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री लकी यश जिंदल, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

17- श्रीमती नर्मदा देवी सतीश चंद्र शर्मा स्मृति “महाकवि बोधा छंदश्री अलंकरण-2023”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में पारंपरिक छंदो की चयनित श्रेष्ठ कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री घमंडी लाल अग्रवाल, गुरुग्राम, हरियाणा, (“लाल की कुंडलियां” कुंडलिया संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री धर्मेन्द्र शर्मा ‘राधे-राधे’, एत्मादपुर (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)

18- डॉ. अशोक तिवारी स्मृति “राजपति दुबे बालेन्दु सजल श्री अलंकरण-2023”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ गजल,सजल, गीतिका, मुक्तिका, पूर्णिका आदि विधाओं की कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- ज.ल. राठौर ‘प्रभाकर’, सागर, मध्य प्रदेश (“फूलों के अधरों पर कीलें” सजल संग्रह हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री पीयूष तिवारी, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

19- श्री मुरारी लाल शर्मा स्मृति “गीत सृजन प्रतियोगिता” सारदा प्रसाद ‘सुमन’ द्वितीय पुरस्कार-2023
(सृजन परंपरा गीत की “गीत सृजन प्रतियोगिता” में द्वितीय स्थान प्राप्त गीतकार हेतु)
सम्मानित विभूति – श्रीमती सुनंदा झा ‘सीप’, तमिलनाडु
सम्मान प्रदाता – श्री भुवनेश पांडेय, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

20- श्रीमती गोदावरी देवी घनश्याम दास स्मृति “अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता” नारायण दास ‘निर्झर’ द्वितीय पुरस्कार-2023
(अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार विजेता कहानीकार हेतु)
सम्मानित विभूति- डॉ. सुशांत मोहन, मुजफ्फरपुर, बिहार (“लॉकडाउन” कहानी हेतु)
सम्मान प्रदाता – डॉ. तुलसी देवी, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

21- डॉ. मक्खनलाल पाराशर स्मृति “जगन्नाथ लहरी काव्य श्री अलंकरण- 2023”
(हिंदी काव्य के क्षेत्र में अतुकान्त, नई कविता, गद्य गीत, अकविता आदि विधाओं की चयनित श्रेष्ठ कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- अवधेश सिंह, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश (“ठहरी बस्ती ठिठके लोग” कृति हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री मुकुल पाराशर, फिरोजाबाद (सम्मान संरक्षक)

22- श्री शिवचरण लाल हरिचरण लाल मित्तल स्मृति “रतन लाल बंसल आलेखश्री अलंकरण-2023”
(हिंदी गद्य के क्षेत्र में निबंधात्मक आलेख , शोधपरक आलेख, निबंध संग्रह आदि की चयनित श्रेष्ठ कृति हेतु)
सम्मानित विभूति- रघुराज सिंह ‘कर्मयोगी’ , कोटा, राजस्थान (“ऑपरेशन विजय” कृति हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्री मदन मोहन मित्तल (ट्रस्ट संरक्षक/सम्मान संरक्षक)

23- श्रीयुत श्रीपति लाल राठौर स्मृति “गीत सृजन प्रतियोगिता” नंदराम राठौर तृतीय पुरस्कार-2023
(सृजन परंपरा गीत की “गीत सृजन प्रतियोगिता” में तृतीय स्थान प्राप्त गीतकार हेतु)
सम्मानित विभूति- सुश्री मनु वैशाली, शिवपुरी, मध्य प्रदेश
सम्मान प्रदाता – श्री विजय राठौर ‘ईसू’, फिरोजाबाद (ट्रस्ट सदस्य/सम्मान संरक्षक)

24- श्री मानसिंह राजेश शर्मा ‘राजू’ स्मृति “अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता” दिनेश ‘दिनकर’ तृतीय पुरस्कार-2023
(अखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार विजेता कहानीकार हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री उदयराज वर्मा ‘उदय’, अमेठी, उत्तर प्रदेश (“अनोखा रिश्ता” कहानी हेतु)
सम्मान प्रदाता – श्रीमती शीलमणि मानसिंह शर्मा, फिरोजाबाद (ट्रस्ट संरक्षक)

25- श्रीमती सरस्वती देवी स्मृति “डॉ. यायावर हिंदी शोधार्थी गौरव अलंकरण-2023” (हिंदी भाषा भाषा अथवा साहित्य संबंधी विषय से पी-एच.डी. उपाधि हेतु शोधकार्य में संलग्न हिंदी के प्रति विशेष समर्पण के साथ श्रेष्ठ कार्य करने वाले शोधार्थी हेतु)
सम्मानित विभूति- श्री पवन कुमार, आगरा, उत्तर प्रदेश (हिंदी शोधार्थी संघ, भारत द्वारा प्रस्तावित श्रेष्ठ हिंदी शोधार्थी)
सम्मान प्रदाता – श्री नंदलाल मणि त्रिपाठी ‘पीतांबर’, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश (सम्मान संरक्षक)

सम्मान हेतु चयनित सभी विभूतियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।

निर्णायक मंडल :- प्रो. अजिर बिहारी चौबे (अध्यक्ष, निर्णायक समिति), फिरोजाबाद) प्रो. सोम ठाकुर (आगरा), डॉ. शिव ओम अंबर (फरुखाबाद) पद्मश्री डॉ. अशोक चक्रधर (दिल्ली), डॉ. मुरारीलाल अग्रवाल (गाजियाबाद), श्रीमती मैत्रेई पुष्पा (दिल्ली), डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ (फिरोजाबाद) श्रीमती ममता कालिया (दिल्ली), डॉ. लीलाधर मंडलोई (दिल्ली), श्रीमती पद्मेश श्रीवास्तव (मुख्य निदेशक), डॉ. श्याम सनेही लाल शर्मा (संरक्षक) श्री पूरन चंद गुप्ता (सदस्य) श्री यशपाल ‘यश’ (अध्यक्ष), डॉ. मयंक भटनागर (संरक्षक)

प्रेषक
कृष्ण कुमार “कनक”
प्रबंधक-सचिव
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
“कनक-निकुँज”, ठार मुरली नगर
गुँदाऊ,लाइन पार, फिरोजाबाद
(उ.प्र.) पिन कोड – 283203
मो. 7017646795, 9259648428
Email – kanakkavya@gmail.com
Website – www.pragyahinditrust.in

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Facebook
Twitter
WhatsApp