अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रज्ञा सम्मान

आइये विस्तार से जानें 

एक परिचय

प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर के साहित्यकारों से ट्रस्ट द्वारा निर्धारित हिन्दी साहित्य की 10 विधाओं में प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं जिनका मूल्यांकन करने के पश्चात निर्णायक समिति द्वारा जो नाम घोषित किए जाते हैं उन्हें ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में निर्धारित धनराशि, सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल, शॉल आदि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। इन दस के अतिरिक्त कुछ विशेष सम्मान भी हैं जो ट्रस्ट की चयन समिति द्वारा तय किए जाते हैं इन सभी का सम्मान उसी आयोजन में किया जाता है।
कार्यक्रम सम्बन्धी नियमों को समय-समय पर साहित्यकारों तक पहुँचाया जाता रहता है.

अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह
में दिए जाने वाले सम्मान

क्रम स्मृति में अलंकरण का नाम हेतु
1श्रीमती शारदा रानी मित्तल स्मृतिश्री गंगाशरण मित्तल साहित्य सुधा अलंकरणश्रेष्ठ हिंदी साहित्यकार हेतु
2श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृतिसाहित्येन्दु अलंकरणअहिंदी भाषी श्रेष्ठ हिंदी सेवी साहित्यकार हेतु
3श्री चरण शरण भटनागर स्मृतिश्रीमती सुखरानी भटनागर कलानिधि अलंकरण21 वर्ष से कम आयु की प्रतिभावान बालिकाओं हेतु
4बाबूजी मनोहर सिंह यादव स्मृतिसृजन श्री अलंकरणसृजन परंपरा गीत की प्रतियोगिता के विजेता हेतु
5श्रीमती निशा रानी गुप्ता स्मृतिप्रकाश मनु नव-कथा श्री अलंकरण40 वर्ष से कम आयु के कहानीकार हेतु
6श्री अमन शेखर स्मृतिनारी गौरव अलंकरणहिंदी साहित्य में योगदान देने वाली महिला साहित्यकार हेतु
7श्रीमती सावित्री देवी चौबे स्मृतिस्वतंत्रता सेनानी दादा भूदान श्री श्याम बिहारी चौबे पत्रकारिता अलंकरणपत्रकारिता एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान हेतु
8श्रीमती अनार देवी शर्मा स्मृतिस्वतंत्रता सेनानी पं. गयाप्रसाद शर्मा लोकनिधि अलंकरणलोक साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु
9प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति स्मृतिउमेश जोशी भाषा सेतु अलंकरणअन्य भाषाओं से हिंदी में श्रेष्ठ अनुवाद हेतु
10पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृतिमुनि ब्रह्मगुलाल नाट्यश्री अलंकरणश्रेष्ठ नाटक अथवा एकांकी हेतु
11उत्तर प्रदेश रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृतिपन्नालाल जैन ‘सरल’ शोधश्री अलंकरणश्रेष्ठ शोध कृति हेतु
12श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा स्मृतिश्रीधर पाठक प्रबंधश्री अलंकरणश्रेष्ठ प्रबंध-काव्य हेतु
13श्रीमती रामदुलारी दुबे स्मृतिकवयित्री चंपा गीतश्री अलंकरणश्रेष्ठ गीत अथवा नवगीत संग्रह हेतु
14श्री दिलीप जिंदल स्मृतिपुन्नी सिंह कथाश्री अलंकरणश्रेष्ठ कहानी या उपन्यास हेतु
15श्रीमती नर्मदा देवी सतीश चंद्र शर्मा स्मृतिमहाकवि बोधा छंदश्री अलंकरणपारंपरिक छंदों की श्रेष्ठ कृति हेतु
16डॉ. अशोक तिवारी स्मृतिप्राणेश-बालेन्दु सजल श्री अलंकरणश्रेष्ठ ग़ज़ल, सजल, गीतिका आदि हेतु
17श्री शिवचरण लाल हरिचरण लाल मित्तल स्मृतिरतन लाल बंसल अरविंद तिवारी गद्यश्री अलंकरणकथेतर गद्य की श्रेष्ठ कृति हेतु
18श्री रमन बाबू पाराशर स्मृतिपं. हजारीलाल जैन समाजरत्न अलंकरणसमाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु
19श्री मुरारी लाल शर्मा स्मृतिगीत सृजन प्रतियोगिता द्वितीय पुरस्कारगीत सृजन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हेतु
20श्रीमती गोदावरी देवी घनश्याम दास स्मृतिअखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता द्वितीय पुरस्कारयुवा कहानीकार प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हेतु
21पं. जगन्नाथ लहरी स्मृतिडॉ. मक्खनलाल पाराशर काव्य श्री अलंकरणनई कविता, अतुकांत, गद्य गीत आदि की श्रेष्ठ कृति हेतु
22श्रीयुत श्रीपति लाल राठौर स्मृतिगीत सृजन प्रतियोगिता तृतीय पुरस्कारगीत सृजन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हेतु
23श्री मानसिंह राजेश शर्मा ‘राजू’ स्मृतिअखिल भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता तृतीय पुरस्कारयुवा कहानीकार प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हेतु
24श्रीमती सरस्वती देवी स्मृतिडॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’ हिंदी शोधार्थी गौरव अलंकरणपीएच.डी. हेतु शोधकार्य में समर्पित हिंदी शोधार्थी हेतु

नवीन परिणाम

सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2025″ हेतु चयन के परिणाम की घोषणा

अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रज्ञा सम्मान

परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड करें
अवश्य जानें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- सम्मान/अलंकरण की संख्या में अवसर के अनुकूल परिवर्तन भी संभव हैं।
2- क्रमांक 1से 8  तक के सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित नहीं की जती बल्कि ट्रस्ट की चयन समिति इन सम्मानों हेतु नामों का चयन करती है।
3- क्रमांक 9 से 17 तक के सम्मानों हेतु रचनाकार को पुस्तक की तीन प्रतियाँ,एक सादा लिफ़ाफ़ा, डाक टिकट सहित पते पर प्रतिवर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च तक भेजने होते हैं।
4- क्रमांक 4 पर वर्णित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसकी नियमावली अलग से प्रेषित है. 

कृष्ण कुमार “कनक”
प्रबंधक/सचिव
प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
“कनक-निकुँज” गाँव व पोस्ट गुँदाऊ,
ठार मुरली नगर,थाना लाइन पार,
फिरोजाबाद (उ.प्र.)- 283203
मो. 7017646795
E-mail- kanakkavya@gmail.com