प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोज़ाबाद
अष्टम् राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान
2026
फिरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
📅 अंतिम तिथि: 31 मई 2026 | परिणाम: 30 सितंबर 2025 | समारोह: फरवरी 2027
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोज़ाबाद द्वारा आयोजित अष्टम् राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान 2026 हिंदी साहित्य, पत्रकारिता, गीत, कहानी, शोध, नाटक एवं अनुवाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करने का राष्ट्रीय आयोजन है। प्रविष्टियाँ निःशुल्क आमंत्रित हैं।
🏆 सम्मान एवं पुरस्कार विवरण
₹ 11,000 — अलंकरण
| ₹11,000 |
श्री गंगाशरण मित्तल स्मृति ‘साहित्यसुधा अलंकरण’
समग्र साहित्यिक अवदान हेतु
|
| ₹11,000 |
श्री भरतलाल अग्रवाल स्मृति ‘साहित्येंदु अलंकरण’
अहिंदी भाषी साहित्यकार हेतु
|
| ₹11,000 |
श्रीमती सुखरानी भटनागर स्मृति ‘कलानिधि अलंकरण’
21 वर्ष तक की प्रतिभावान बालिकाओं हेतु
|
| ₹11,000 |
श्री मनोहर सिंह यादव स्मृति ‘सृजनश्री अलंकरण’
गीत सृजन प्रतियोगिता के विजेता हेतु
|
| ₹11,000 |
श्रीमती निशा रानी गुप्ता स्मृति ‘अ.भा. युवा कहानीकार अलंकरण’
कहानी प्रतियोगिता हेतु
|
₹ 5,100 — अलंकरण
| ₹5,100 |
श्री अमन शेखर स्मृति ‘नारी गौरव अलंकरण’
साहित्य सेविकाओं हेतु
|
| ₹5,100 |
स्व. श्री श्यामबिहारी चौबे स्मृति ‘पत्रकारिता अलंकरण’
पत्रकारिता हेतु
|
| ₹5,100 |
पं. गया प्रसाद शर्मा स्मृति ‘लोकनिधि अलंकरण’
लोक साहित्य हेतु
|
| ₹5,100 |
प्रो. सरयू कृष्णमूर्ति स्मृति ‘भाषा–सेतु अलंकरण’
अन्य भारतीय भाषाओं से हिंदी में अनुवाद हेतु
|
| ₹5,100 |
बनारसीदास चतुर्वेदी स्मृति ‘नाट्यश्री अलंकरण’
नाटक/एकांकी संग्रह हेतु
|
| ₹5,100 |
उ.प्र. रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृति ‘शोधश्री अलंकरण’
शोध–प्रबंध हेतु
|
| ₹5,100 |
श्रीकृष्ण शर्मा स्मृति ‘प्रबंधश्री अलंकरण’
महाकाव्य/खंडकाव्य हेतु
|
| ₹5,100 |
श्रीमती रामदुलारी दुबे स्मृति ‘गीतश्री अलंकरण’
गीत/नवगीत संग्रह हेतु
|
₹ 3,100 — अलंकरण
| ₹3,100 |
श्रीमती नर्मदा देवी सतीशचंद्र शर्मा ‘छंदश्री अलंकरण’
किसी भी पारम्परिक छंद संग्रह हेतु
|
| ₹3,100 |
डॉ. अशोक तिवारी स्मृति ‘सजलश्री अलंकरण’
गजल/सजल संग्रह हेतु
|
| ₹3,100 |
श्री शिवचरनलाल हरचरनलाल मित्तल स्मृति ‘गद्यश्री अलंकरण’
गद्य की विविध विधाओं हेतु
|
| ₹3,100 |
श्री रमन बाबू पाराशर स्मृति ‘समाज रत्न अलंकरण’
समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु
|
₹ 2,100 – 2,500 — पुरस्कार
| ₹2,500 |
श्री मुरारीलाल शर्मा स्मृति ‘गीत सृजन प्रतियोगिता’ — द्वितीय पुरस्कार
|
| ₹2,500 |
श्रीमती गोदावरी देवी घनश्यामदास स्मृति ‘कहानी प्रतियोगिता’ — द्वितीय पुरस्कार
|
| ₹2,100 |
डॉ. मक्खनलाल पाराशर स्मृति ‘काव्यश्री अलंकरण’
अतुकांत/नई कविता हेतु
|
| ₹2,100 |
श्री दिलीप जिंदल स्मृति ‘कथाश्री अलंकरण’
कहानी/उपन्यास हेतु
|
| ₹2,100 |
श्रीपतलाल राठौर स्मृति ‘गीत सृजन प्रतियोगिता’ — तृतीय पुरस्कार
|
| ₹2,100 |
मानसिंह राजेश शर्मा ‘राजू’ स्मृति ‘कहानी प्रतियोगिता’ — तृतीय पुरस्कार
|
| ₹2,100 |
श्रीमती सरस्वती देवी स्मृति ‘डॉ. यायावर’ — हिंदी शोधार्थी गौरव अलंकरण
श्रेष्ठ शोधार्थी हेतु
|
📋 आवश्यक निर्देश
- क्र. 1, 2, 6, 7, 8, 9 व 18: संबंधित विधा के व्यक्ति का सम्पूर्ण कृतित्व परिचय प्रेषित करें। पुरस्कारों एवं सम्मानों का विवरण न भेजें।
- क्र. 3 (बालिका अलंकरण): 21 वर्ष से कम आयु की कोई भी बालिका जिसने किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया हो, अपना विस्तृत परिचय भेजें। जन्म प्रमाण हेतु आधार कार्ड या कक्षा दशम की अंकतालिका अनिवार्य है।
- क्र. 5, 20, 23 (युवा कहानीकार): 40 वर्ष से कम आयु के कहानीकारों के लिए। अंतिम तिथि से पूर्व अपनी एक कहानी तीन प्रतियों में डाक द्वारा भेजें।
- क्र. 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 व 21: संबंधित विधा की पुस्तकों की 3 प्रतियाँ भेजनी हैं।
- क्र. 24 (शोधार्थी गौरव): हिंदी के शोधार्थी अपने सभी प्रकाशित शोध–पत्रों की एक फोटो प्रति भेजें।
- आवेदन शुल्क: सभी प्रविष्टियों के साथ आवेदन पत्र, एक ए–4 साइज का लिफाफा एवं 42 रुपए के डाक टिकिट भेजना अनिवार्य है।
- शोध ग्रंथ (क्र. 8): प्रकाशित हो तो तीन प्रतियाँ, अप्रकाशित होने की स्थिति में एक फोटो स्टेट प्रति भेजें।
- एकाधिक प्रविष्टि: एक व्यक्ति एक से अधिक प्रविष्टियाँ भेज सकता है, किंतु पूर्व में जिस क्रम का सम्मान प्राप्त हो चुका है, उसके नीचे के क्रम पर प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी।
🏆 सम्मान हेतु विजेताओं को स्वयं उपस्थित रहना होगा। मार्ग व्यय देय नहीं है। प्रविष्टियाँ निःशुल्क आमंत्रित हैं।
📮 प्रविष्टि भेजने का पता
कृष्ण कुमार ‘कनक’ (प्रबंध सचिव)
प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट
“कनक निकुंज”, ठार मुरली नगर, गुँदाऊ, लाइनपार
फिरोज़ाबाद – 283203 (उत्तर प्रदेश) भारत
📥 प्रविष्टि प्रपत्र डाउनलोड करें
PDF फ़ाइल — Pragya 8th Samman Samaroh 2026
इस सूचना/ समाचार को साझा करें
Facebook
Twitter
WhatsApp