विज्ञापन – राष्ट्र-स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2022

विज्ञापन – राष्ट्र-स्तरीय प्रज्ञा सम्मान समारोह – 2022

1- 11000₹ श्री गंगा शरण मित्तल स्मृति ‘साहित्यसुधा अलंकरण‘ (श्रेष्ठ हिंदी भाषी साहित्यकार हेतु)
2- 11000₹ श्री भरत लाल अग्रवाल स्मृति ‘साहित्येन्दु अलंकरण‘ (अहिंदी भाषी साहित्यकार हेतु)
3- 11000₹ श्रीमती सुखरानी भटनागर स्मृति ‘कलानिधि अलंकरण‘ (21 वर्ष से कम आयु के कलाकारों हेतु)
4- 11000₹ श्री मथुरा प्रसाद मानव स्मृति ‘सृजनश्री अलंकरण‘ (गीत सृजन प्रतियोगिता के विजेता हेतु)
5- 5100₹ स्वतंत्रता सेनानी दादा भूदान श्री श्याम बिहारी चौबे स्मृति ‘पत्रकारिता अलंकरण‘ (साहित्य साधक पत्रकार हेतु)
6- 5100₹ स्वतंत्रता सेनानी पं. गयाप्रसाद शर्मा स्मृति ‘लोकनिधि अलंकरण‘ (लोक भाषाओं के साहित्यकारों हेतु)
7- 5100₹ श्री मिट्ठनलाल अग्रवाल स्मृति ‘साहित्य संवर्धक अलंकरण‘ (हिंदी साहित्य संवर्धन हेतु)
8- 5100₹ श्री अमन शेखर स्मृति ‘नारी गौरव अलंकरण‘ (हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान देने वाली महिला साहित्यकारों हेतु)
9- 5100₹ प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति स्मृति “भाषा-सेतु सम्मान” (अन्य भारतीय भाषाओं से हिंदी में अनुवाद के हेतु)
10- 5100₹ उ.प्र.रत्न श्री चक्रेश जैन स्मृति ‘शोधश्री अलंकरण‘ ( शोध कार्य हेतु )
11- 5100₹ श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा स्मृति ‘प्रबंधश्री अलंकरण‘ ( खण्ड काव्य/प्रबंध काव्य हेतु)
12- 4100₹ पद्मविभूषण दादा बनारसीदास चतुर्वेदी स्मृति “गीतश्री अलंकरण” (गीत/नवगीत संग्रह हेतु)
13- 3100₹ श्री हरचरण शिवचरण मित्तल स्मृति ‘नाट्यश्री अलंकरण‘ (नाटक/एकांकी संग्रह हेतु)
14- 2100₹ डॉ. मक्खनलाल पाराशर स्मृति ‘काव्यश्री अलंकरण‘ (अतुकांत/नई कविता संग्रह हेतु)
15- 2100₹ श्री अरविंद कुमार गुप्ता स्मृति ‘छंदश्री अलंकरण‘ (किसी भी प्रकार के हिंदी छंद संग्रह हेतु)
16- 2100₹ डॉ. अशोक तिवारी स्मृति ‘सजलश्री अलंकरण‘ (गजल/सजल संग्रह हेतु)
17- 2100₹ धावक रवींद्र कुमार सक्सेना स्मृति ‘गद्यश्री अलंकरण‘ ( गद्य की किसी भी विधा के संग्रह हेतु)
18- 2100₹ श्री दिलीप जिंदल स्मृति ‘कथाश्री अलंकरण‘ (उपन्यास/कहानी संग्रह हेतु)

 

सामान्य निर्देश:-
क्रमांक 1 से 8 तक (क्रमांक 4 को छोडकर) के अलंकरणों के लिए प्रविष्ट के रूप में संक्षिप्त परिचय तथा अपने कार्यों का विस्तृत विवरण भेजें किंतु सम्मान तथा पुरस्कारों की सूची कदापि संलग्न न करें। हो सके तो अपनी प्रकाशित कृतियों की कम से कम एक-एक प्रति भी भेजने का कष्ट करें। क्रमांक 4 पर वर्णित ‘सृजनश्री अलंकरण’ ट्रस्ट द्वारा आयोजित “सृजन परंपरा गीत की….” गीत सृजन प्रतियोगिता के विजेता को प्रदान किया जाता है जिसके विषय में अधिक जानकारी के लिए 7017646795 पर संपर्क करें। क्रमांक 9 से 18 तक के अलंकरणों के लिए वर्ष 2012 से 2022 के मध्य प्रकाशित, संबंधित विधा की पुस्तकों की तीन-तीन प्रतियाँ,एक सादा लिफाफा तथा तीस रुपये का डाक टिकट भेजें। शोध गंथ प्रकाशित है तो उसकी तीन प्रतियाँ भेजे अन्यथा अपने शोध कार्य की फोटोस्टेट कराकर एक प्रति के रूप में प्रेषित करें। सभी प्रविष्टियाँ पूर्णतः निःशुल्क हैं। प्रविष्ट भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है।

 

प्रविष्ट भेजने का पता
कृष्ण कुमार “कनक”
(प्रबंधक-सचिव- प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट)
“कनक-निकुँज”, ठार मुरली नगर,
गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद- 283203(उ.प्र.)
मो. 7017646795, 9259648428

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Facebook
Twitter
WhatsApp