आखिल भारतीय युवा कहानीकार अलंकरण -2022 हेतु विज्ञप्ति

*विज्ञप्ति*

 

पत्रांक – अ16/क21/314

दिनांक – 31 जुलाई 2022

 

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट के वरिष्ठ सलाहकार श्री पूरनचंद्र गुप्ता जी की पत्नी *श्रीमती निशा रानी गुप्ता स्मृति “आखिल भारतीय युवा कहानीकार अलंकरण -2022″* हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं।

 

*अलंकरण राशि =11000₹*

 

नोट :- उपर्युक्त अलंकरण ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।

 

*नियमावली*

1- उपर्युक्त अलंकरण हेतु लेखक अपनी कोई एक कहानी टाइप कराकर अथवा सुस्पष्ट व पठनीय हस्त लिपि में तीन प्रतियों में प्रेषित करें।

2- कहानी की तीनों प्रतियों पर कहानी के शीर्षक के अतिरिक्त ऐसा कुछ भी अंकित न करें, जिससे लेखक के नाम की पहचान हो।

3- प्रविष्टि के साथ लेखक अपना परिचय एक अलग पृष्ठ पर लिखकर भेजें।

4- कहानी पूर्व में प्रकाशित व प्रसारित न हो।

5- कहानी के साथ मौलिकता का प्रमाण-पत्र अवश्य भेजें।

6- प्रविष्टि भेजते समय यह ध्यान अवश्य रखें कि कहानी लेखक की आयु 1 जनवरी 2022 को 40 वर्ष से अधिक न हो।

7- आयु के प्रमाण-पत्र के रूप में किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज की छाया प्रति अपने हस्ताक्षर करके भेजें, जिसमें जन्म तिथि अंकित हो।

8- प्रविष्टि हेतु कोई शुल्क नहीं है किंतु प्रविष्टि के साथ एक ए-4 साइज का लिफाफा तथा 30₹ का डाक टिकिट भेजना अनिवार्य है।

9- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के मूल निवासी तथा वर्तमान निवासियों के अतिरिक्त उपर्युक्त अलंकरण हेतु कोई भी लेखक अपनी प्रविष्ट भेज सकता है।

10- विदेशों मे रह रहे कहानीकार अपनी कहानी की पी.डी.एफ. फाइल, उम्र का प्रमाण-पत्र, मौलिकता का प्रमाण-पत्र तथा संक्षिप्त परिचय निम्नलिखित मेल आई.डी. पर मेल करें👇

 

Kanakkavya@gmail.com

 

11- किसी भी विवाद की स्थिति के लिए कहानीकार स्वयं जिम्मेदार होगा, न कि ट्रस्ट।

 

*प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि = 30 अगस्त 2022*

 

 

प्रविष्टि भेजने का पता :-

 

कृष्ण कुमार “कनक”

प्रबंधक-सचिव

प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट

“कनक-निकुँज”, ठार मुरली नगर

गुँदाऊ, लाइन पार, फिरोजाबाद

(उ.प्र.) पिन कोड – 283203

मो. 7017646795, 9259648428

Email – kanakkavya@gmail.com

Website – www.pragyahinditrust.in

इस सूचना/ समाचार को साझा करें

Facebook
Twitter
WhatsApp